ब्रेकिंग न्यूज़

Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर एक्शन में आई CBI, राव IAS के मालिक पर FIR दर्ज

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर एक्शन में आई CBI, राव IAS के मालिक पर FIR दर्ज

08-Aug-2024 07:15 AM

By First Bihar

DESK : सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट केआदेश के बादराव आईएएस स्टडी सर्किल के मालिक अभिषेक गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई अब इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 छात्रों की मौत मामले की जांच करेगी। अब सीबीआई ने दिल्ली पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली है।


अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग सेंटर के मालिक के खिलाफ दोबारा मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई की टीम ने राव आईएएस स्टडी सर्किल की इमारत का दौरा कर उस क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां 27 जुलाई को तीन छात्रों की डूबने मौत हो गई थी। उसके बाद अभिषेक गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, लापरवाही भरा व्यवहार और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मालूम हो कि, बीते महीने दिल्ली में 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित राव कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा की तैयारी कर रहे 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। मृतकों में उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव (25 वर्षीय), तेलंगाना की तान्या सोनी (25 वर्षीय) और केरल के नवीन डाल्विन शामिल थे।


उधर, अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई गुप्ता और न्यायिक हिरासत में रखे गए अन्य आरोपियों की हिरासत मांगने के लिए विशेष अदालत का रुख कर सकती है। छात्रों की मौत के बाद राजेंद्र नगर में कोचिंग में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान सीबीआई जांच की मांग की गई थी।