ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / देखते ही देखते आग का गोला बन गई लग्जरी बस, देवदूत बनकर आया...

देखते ही देखते आग का गोला बन गई लग्जरी बस, देवदूत बनकर आया बाइक सवार युवक; ऐसे बचाई दर्जनों लोगों की जान

29-Aug-2024 01:00 PM

By First Bihar

DELHI: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक लग्जरी बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। यात्रियों से भरी चलती बस में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। हालांकि आगे बैठ बस ड्राइवर को इसकी भनक नहीं लगी। बस तेज गति से चलती जा रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक देवदूत बनकर आया और ओवरटेक कर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी।


दरअसल, गुरुवार को सुबह साढे नौ बजे के करीब जगतपुरी इलाके में यात्रियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। आग बस के पिछले हिस्से में लगी थी, लिहाजा इसकी जानकारी बस ड्राइवर को नहीं थी और वह तेज गति से बस को लेकर जा रहा था। 


इसी दौरान लोगों की नजर बस में लगी आग पर पड़ी, तभी एक बाइक सवार युवक लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आया और ड्राइवर को घटना की जानकारी दी। बस में आग लगने की जानकारी जैसे ही ड्राइवर को लगी उसने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और आनन-फानन में बस सवार लोगों को नीचे उतारा गया। 


बस में आग लगने के कारण जगतपुरी, प्रीत विहार समेत अन्य इलाकों में कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तबतक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।