ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / दशहरा के दिन दर्दनाक हादसा: नहर में कार गिरने से एक ही परिवार...

दशहरा के दिन दर्दनाक हादसा: नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

12-Oct-2024 06:22 PM

By First Bihar

DESK: विजयादशमी के दिन एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में चार महिलाएं और  चार बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी कार सवार दशहरा मेला देखने के लिए घर से निकले थे तभी बड़ा हादसा हो गया। 


यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के कैथल स्थित मुंदडी गांव के पास हुआ है। जहां नहर में कार के गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी है वही ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। कार सवार लोगों को बचाने के लिए लोग नहर में कूद गए। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। साथ ही शवों को भी कार से बाहर निकाला गया। 


मृतकों की पहचान गांव डीग निवासी 65 वर्षीया चमेली, 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र,17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत और 13 वर्षीय लवप्रीत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। अस्पताल में भर्ती ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी।