बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
31-Jan-2021 01:20 PM
PATNA : बाढ़ में अपराधियों द्वारा एक दारोगा को गोली मारे जाने की घटना ने एक तरफ जहां सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस एसोसिएशन इस घटना के बाद बेहद नाराज है. पुलिस एसोसिएशन ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि बिहार के अंदर जिस तरह अपराधी बेलगाम होते दिख रहे हैं उसके बाद अब पुलिस को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि अपराधियों को गोली की भाषा में जवाब देना होगा.
घटना से आक्रोश
मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि यह जरूरी हो गया है कि अपराधी जिस हिसाब से पुलिस के साथ पेश आए उसी अंदाज में पुलिस भी उनके साथ बर्ताव करें. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अंदर इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है और अब एसोसिएशन के लोग इससे रणनीति की तरफ आगे बढ़ रहे हैं कि अपराधियों को गोली की भाषा से समझाया जाए.
बाढ़ में दारोगा को मारी गोली
बाढ़ में अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दिया है. गंभीर स्थिति में दारोगा को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल दारोगा का नाम बिपिन कुमार सिंह हैं. बाढ़ जीआरपी में तैनात हैं. उनको अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान गोली मारी है. आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उनको इलाज के लिए पटना भेजा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
पुलिस के अधिकारी खामोश
इस घटना के बाद कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार सिंह के पैर और पीठ में गोली लगी हुई है. उनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजा गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.