ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

ये नीतीश सरकार है : शराब माफियाओं ने कर दी दारोगा की हत्या, मंत्री ने कहा- ये होता रहता है, अमेरिका में भी गोली चलती है

24-Feb-2021 06:18 PM

PATNA : पूर्ण शराबबंदी वाले सुशासन में शराब माफियाओं ने पुलिस के दरोगा की गोली मार कर हत्या कर दी. लेकिन सुशासन वाली सरकार की संवेदनशीलता देखिये. नीतीश के मंत्री ने कहा-ये होता रहता है. अमेरिका के संसद में भी गोली चली थी. ब्रिटेन के जेल भी अपराधियों से भरे पड़े हैं.


प्रभारी गृह मंत्री का बयान
वैसे तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही गृह मंत्री भी हैं. लेकिन विधानमंडल सत्र के दौरान गृह विभाग से जुड़े सवालों का जवाब मंत्री विजेंद्र यादव देते हैं. उन्हें नीतीश कुमार ने अधिकृत कर रखा है. पत्रकारों ने आज सवाल पूछा-सीतामढ़ी में शराब माफियाओं ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी. मंत्री विजेंद्र यादव बोले- “ये होता रहता है. आप याद कीजिये, अमेरिका के पार्लियामेंट में गोली चली. तो अपराध कहां नहीं होता. अपराध हुआ है तो अपराधी पकड़े जायेंगे, गिरफ्तार होंगे.”


ब्रिटेन में जेल खाली है क्या ?
इंस्पेक्टर की हत्या को होता रहता है वाला अपराध करार दिये जाने के बाद पत्रकारों ने फिर सवाल पूछा-मंत्री जी, शराबबंदी वाले राज्य में शराब माफिया इतने बेलगाम हो गये हैं कि पुलिस अधिकारी की हत्या कर दे रहे हैं. मंत्री फिर से बोले “ढ़ाई सौ साल पहले सीआरपीसी का निर्माण हुआ फिर भी ब्रिटेन में जेल खाली है क्या? वहां अपराध नहीं होता है क्या? कुछ लोगो का स्वभाव है. परिवार में भी झगड़े होते रहते हैं.”


गौरतलब है कि सीतांमढ़ी के  मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोआरी गांव में शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर अपराधियों ने जमकर गोलियां चलायी. शराब तस्करों की गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर दिनेश राम और चौकीदार लालबाबू पासवान को गोली लगी. अपराधियों की गोली से सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की मौत हो गयी. सब-इंस्पेक्टर दिनेश राम पूर्वी चंपारण के लखोरा थाना क्षेत्र के ससौला गांव निवासी थे. वही गोलीबारी में घायल चौकीदार लालबाबू पासवान की स्थिति भी नाजुक है.