ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में पार्टी करने जा रहे दो दोस्त की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

09-Dec-2024 12:25 PM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन दर्जनों सड़क हादसे के मामले देखने को मिलते रहते हैं। इस बढ़ते सड़क दुर्घटना की खबरों ने हर किसी की टेंशन बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सोनपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, सोनपुर में एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पटना सोनपुर बायपास पर लालू यादव चौक के पास हुआ है जब चार दोस्त पार्टी करने के बाद पटना की तरफ से सोनपुर वापस घर लौट रहे थे। घटना रात करीब 12 बजे हुई और घायलों को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 


वहीं घटना की सूचना पाकर सोनपुर थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया है और घटना स्थल से दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान पहलेजा थानांतर्गत कश्मर गांव निवासी लक्ष्मण भगत के 27 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और शिवसाह का 28 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार बताया गया है। जबकि घायल अन्य दो लोग है। 


बताया गया है कि अमन कुमार 07 दिसंबर को काले रंग की सेकंड हैंड वरना कार लिया था। और फिर दोस्तों के साथ पार्टी करने घर से पटना की तरफ निकल गया था जब वापस लौट रहा था तभी बाईपास स्थित लालू यादव चौक के पास खड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया था। जिसके सवार दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे दोनों मृतकों के शरीर को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकालने में प्रशाशन को 2 घंटे से ऊपर का समय लगा।