जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
06-Jun-2021 11:16 AM
ARWAL : बिहार के अरवल हिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी में अरवल आये हुए थे. रात में वापस बाइक पर लौटकर घर जा रहे थे तभी सड़क पर खड़ी एक ट्रक से टकराने की वजह से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना अरवल जिला में मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनाकुटी गांव के पास हुई. तीनों मृतक भोजपुर जिले के के उदवंतनगर प्रखंड में बेलाउर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मृतकों में बेलाउर निवासी केदार चौधरी का पुत्र दयानन्द कुमार, पवन चौधरी का पुत्र अभिषेक कुमार, सुजीत चौधरी का पुत्र अंकुश कुमार थे. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे तभी हंडिया थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी ट्रक में टकराने से तीनों दोस्त की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मेहंदिया के थानाध्यक्ष घटना-स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले सदर अस्पताल अरवल पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बचपन के दोस्त थे.
पुलिस को मृतकों की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही घर में हाहाकार मच गया. सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृत युवकों के परिजन अरवल सदर अस्पताल पहुंचे जिसके बाद सभी का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को सौंप दिया गया. घटना की जानकारी जैसी ही बेलाउर गांव में पहुंची, मातम छा गया.