ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें

दरभंगा: वेल्डिंग मिस्त्री और एक युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

24-Jul-2021 08:24 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: दरभंगा में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी है। अलग-अलग जगहों पर हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। करंट से मौत की पहली घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर की है। जहां पिता की मौत के बाद दाह-संस्कार में लगे 22 वर्षीय युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। लोग अभी पिता के दाह-संस्कार में जुटे थे तभी घर में एक और घटना हो गयी। घर में पिता और पुत्र की मौत से गांव में मातम का माहौल है। एक साथ घर में दो लोगों की मौत की खबर आग की तरह फैल गयी। मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


वही दूसरी घटना भी दरभंगा की है। दिग्घी पश्चिमी इलाके मेंं करंट लगने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गयी। करंट लगने के बाद परिजनों ने वेल्डिंग मिस्त्री को एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराने की कोशिश की थी लेकिन नर्सिंग होम में एडमिट नहीं लिया जिससे गुस्साएं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।