ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार: एसएसपी को फिर हुआ कोरोना, दो माह पहले भी निकले थे पॉजिटिव

बिहार: एसएसपी को फिर हुआ कोरोना, दो माह पहले भी निकले थे पॉजिटिव

26-Jul-2020 11:51 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: एसएसपी बाबू राम को फिर से कोरोना हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद बाबूराम ने जब टेस्ट कराया तो वह फिर से कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एसएसपी ने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है. घर पर ही उनका इलाज चल रहा है. 

इसके बारे में खुद बाबू राम ने पत्रकार ग्रुप में मैसेज किया कि ’’आप में से कई लोगों के फोन मैं रिसीव नहीं कर पा रहा हूं. पिछले कुछ दिन से आइसोलेशन में था. कोरोना के लक्षण प्रतित हो रहे थे. आज जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसलिए 8-10 दिन बेड रेस्ट में ही रहना होगा. तब तक सिटी एसपी काम देखेंगे.’’

ठीक दो माह पहले हुआ था कोरोना

बाबू राम को ठीक दो माह पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे. इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था. करीब दो सप्ताह के इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे. लेकिन दो माह के बाद फिर से कोरोना ने अटैक कर दिया है. इसके बाद फिर हड़कंप मच गया है. ऐसे मरीजों के बीच भी डर बना हुआ है कि जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं. क्योंकि बिहार में कोरोना ठीक होने के बाद भी अटैक कर रहा है. जिसका ताजा मामला दरभंगा एसएसपी का है.