ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / क्वॉरेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था का वीडियो बनाने पर भड़के BDO-CO, कमरे में...

क्वॉरेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था का वीडियो बनाने पर भड़के BDO-CO, कमरे में बंद कर प्रवासियों को पीटा और गंदी गालियां दी

24-May-2020 10:55 AM

By Prabhat Kumar

DARBHANGA:  बिहार के क्वॉरेंटाइन सेंटर की बदहाली को छिपाया जा रहा है. यही नहीं जो प्रवासी मजदूर वीडियो बनाकर बदहाली को सामने ला रहे हैं उसकी अधिकारी पिटाई भी कर रहे हैं. दरभंगा में एक बीडीओ और सीओ ने मजदूरों की पिटाई की और उसके बाद मां और बहन को गाली दी. 

वीडियो बनाने पर भड़के बीडीओ और सीओ

18 मई को राजस्थान से दरभंगा आए प्रवासी मजदूरों को दरभंगा के भरहुल्ली क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है. प्रवासी मजदूरों को कोई समान नहीं दिया गया. जो मिला था तो वह भी घटिया किस्म का था. जिसके बाद वीडियो बनाकर प्रवासी मजदूरों ने सिंहवाड़ा सीओ को भेजा. जिससे सीओ भड़क गए. क्वॉरेंटाइन सेंटर पर पहुंचे और उनके साथ में बीडीओ भी थे. दोनों ने शिकायत करने वालों प्रवासी मजदूरों को एक कमरे में बंद किया और जमकर पिटाई कर दी. यही नहीं पिटाई के बाद 100 बार उठक बैठक कराया. 


मां-बहन को दी गाली

बीडीओ और सीओ ने प्रवासी मजदूरों से पूछा कि तुमलोग कहा से आए हो तो मजदूरों ने बताया कि वह राजस्थान से आए है. उसके बाद मां और बहन को गंदी-गंदी गालियां देने लगे. एक प्रवासी मजदूरों के मारकर डंडे से उसका पैर के अंगूठे को जख्मी कर दिया. प्रवासी मजदूरों ने कार्रवाई की मांग लेकर दरभंगा के डीएम को पत्र लिखा है. अब देखना है कि दोषी अधिकारियों पर डीएम क्या कार्रवाई करते हैं. बता दें कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार बातचीत कर रहे हैं. व्यवस्था का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जायजा ले रहे हैं. लेकिन तानाशाह अधिकारी प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को ठीक करने के बदले उनकी पिटाई कर रहे है.