मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
30-Jul-2020 10:39 AM
DARBHANGA: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का तांडव जारी है. अब यह बाढ़ का पानी दरभंगा में स्थिति नेशनल पावर ग्रिड में घुस गया है. जिसके कारण करीब 12 जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.
इन जिलों पर पड़ा असर
नेशनल पावर ग्रिड बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव स्थित है. इसका संचालन दरभंगा-मोतिहारी ट्रांसमिशन कंपनी नाम से होता है. ग्रिड में पानी भर जाने से दरभंगा, मुजफ्फरपुर, लोकही, मोतीपुर और समस्तीपुर पावर ग्रिड में 400 केवीए पावर सप्लाइ पूरी तरह ठप हो गयी है. बिजली आपूर्ति ठप होने से दरभंगा, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इस ग्रिड में बताया जाता है कि भूटान से किशनगंज होते हुए दरभंगा पावर ग्रिड में बिजली पहुंचती है.फिर यहां से 220 केवी के करीब आधा दर्जन ग्रिड को बिजली आपूर्ति की जाती है.
ठीक होने में लग सकता है तीन माह का वक्त
बताया जा रहा है कि इस ग्रिड में 22 जुलाई से पानी घुसना शुरू हुआ था. जो बढ़ता गया. अब ग्रिड में करीब चार फीट पानी भर गया है. कई मशीनें डूब गई है. बताया जा रहा है कि इसको ठीक करने में करीब तीन माह का वक्त लग सकता है. इसके बारे में इंचार्ज ने बताया कि पानी काफी बढ़ जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी है.