दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jul-2020 03:01 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: केवटी एवं कमतौल थाना क्षेत्र के पिण्डारुच पंचायत में कमला नदी का पानी शुक्रवार की सुबह पंचायत के गोपालपुर गांव में प्रवेश कर गया. गोपालपुर गांव मे कमला नदी के रेलवे पुल स्थित नदी का बांध टूट गया. मिली जानकारी के अनुसार यह बीती रात ही टूटा है. सुबह में जैसे जैसे लोगों को जानकारी मिली.
गांव में बाढ़ का पानी घुसने से गोपालपुर गांव के लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गये हैं. लोग ऊंचे स्थल का सहारा ले रहें हैं. कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. यहां तटबंध टूटने से अब पिण्डारुच पंचायत के अलावा बाढ़ का खतरा बहुआरा बुजुर्ग , हरिहरपुर , आदि गांवों मे मंडराने लगा है.
ग्रामीण बार बार चौर में बाढ़ के पानी को देखने के लिए जा रहें हैं उन्हें डर है की कहीं उनकी फसलें बर्बाद न हो जाये उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाये. बहुआरा निवासी उमेश पासवान ने बताया की सभी को मदद की जरुरत है गोपालपुर में कई लोग बे घर हो गए हैं. लोग ऊंचा स्थान देखकर खुद सुरक्षित जगह पर जा रहे हैं. किसानों को फसलों की भी चिंता हो रही है.