Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
04-Feb-2021 03:59 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : जिले में एक दारोगा की जमकर पिटाई की गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी ही बेरहमी से सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा को रोड पर पटक कर ग्रामीणों द्वारा लात-घूंसे से पीटते हुए देखा जा रहा है.
मामला दरभंगा जिले के केवटी थाना का है, जहां बाढ़ पोखर के पास एक दारोगा की जमकर पिटाई की गई है. स्थानीय लोगों ने बड़ी ही बेरहमी से दारोगा को मारा है. एसआई को काफी चोटें आई हैं, क्योंकि इस घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें दारोगा को जमीन पर पटक कर लात-घूंसे से मारते हुए देखा जा रहा है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पुलिस गस्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी ने एक व्यक्ति को धक्का लग गया था. जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और गस्ती गाड़ी पर सवार दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.
जानकारी मिली है कि गश्ती के दौरान बाढ़ पोखर से पूरब कब्रिस्तान के पास केवटी थाना पुलिस की गाड़ी के धक्का से 30 वर्षीय संजय चौपाल घायल हो गए थे. जिसके बाद घायल को इलाज हेतु स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए मौजूद दारोगा के साथ धक्का मुक्की करते हुए जमकर पिटाई कर दी.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी हाथ जोड़ विनती करता रहा लेकिन ग्रामीणों ने सड़क पर पटक कर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर रहे हैं. इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कुछ भी कहने से साफ इंकार किया जा रहा है.