ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / ज्योति पर अब बनेगी फिल्म, पिता ने साइन किया एग्रीमेंट, बीमार पिता को...

ज्योति पर अब बनेगी फिल्म, पिता ने साइन किया एग्रीमेंट, बीमार पिता को 1200 KM साइकिल से लाकर आई है चर्चा में

27-May-2020 12:14 PM

PATNA: बीमार पिता को 1200 किमी दूर से साइकिल पर लाकर चर्चा में बनी दरभंगा की ज्योति की दर्दनाक कहानी अब फिल्मे पर्दे पर दिखेगी. ज्योति पर विनोद कापड़ी फिल्म बनने वाले है. विनोद कापड़ी का प्रतिनिधि ने ज्योति के पिता से इसको लेकर अनुबंध साइन किया है. 

ज्योति के पिता मोहन पासवान फर्स्ट बिहार को बताया कि फिल्म बनाने को लेकर मुझसे एक पेपर पर साइन कराया गया है. बोला गया है कि वह ज्योति पर फिल्म बनाना चाहते हैं. फिल्म बनाने से पहले 51 हजार रुपए देंगे. उसके बाद और पैसा दिया जाएगा.  विनोद कापड़ी पत्रकार होने के साथ-साथ वह फिल्में भी बनाते हैं. पीहू फिल्म उनकी काफी चर्चा में आई थी. इसके अवाले वह लॉकडाउन के बीच पैदल और साइकिल से जाने वाले मजदूरों पर भी शॉर्ट फिल्म बना रहे हैं. 




साइकिल रेस के लिए टेस्ट देने जाएगी ज्योति

मोहन पासवान ने कहा कि ज्योति साइकिल रेस में शामिल होगी. इससे पहले भी जब वह छोटी थी तो मुझे वह 9 किमी साइकिल पर बैठाकर लाई थी. इस बार तो वह मजदूरी में 1200 किमी साइकिल चलाई है. ज्योति साइकिल रेस में भाग लेगी. बता दें कि कुछ दिन पहले ही साइकिल फेडरेशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने ज्योति को टेस्ट देने के लिए ऑफर दिया था. दिल्ली में टेस्ट के दौरान रहने खाने की व्यवस्था फेडरेशन करेगा. अगर ट्रेनिंग होती है तो उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने के लिए फेडरेशन तैयार है. पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुकी ज्योति अपने बीमार पिता को लॉकडाउन के दौरान गुड़गांव से हजारों किलोमीटर साइकिल से करीब आठ दिन में दूरी किराए के अभाव में तय करने पर ज्योति चर्चा में बनी हुई है. इवांका ट्रंप ने ट्वीट करके ज्योति की तारीफ की हैं.