ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दरभंगा की ज्योति खुद पर बन रही फिल्म में दिखेगी लीड रोल में,...

दरभंगा की ज्योति खुद पर बन रही फिल्म में दिखेगी लीड रोल में, पिता का किरदार निभाएगा ये बॉलीवुड एक्टर

02-Jul-2020 12:49 PM

DESK: दरभंगा की ज्योति की कहानी पर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली हैं. फिल्म की कहानी तो ज्योति की है, लेकिन इस फिल्म में वह खुद अपना किरदार निभाएगी. फिल्म में वह लीड रोल में होगी. फिल्म का नाम आत्मनिर्भर रखा गया है.

एक्टर संजय मिश्रा निभाएंगे पिता का किरदार

बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ज्योति की फिल्म में पिता का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म की शूटिंग 25 अगस्त से शुरू होने वाली है. इस फिल्म का डायरेक्टर शाइन कृष्णा ने बताया कि गुरूग्राम से दरभंगा के बीच जिस रास्ते से ज्योति साइकिल से पिता को लेकर आई थी. उन खास जगहों पर शूटिंग की जाएगी. यह फिल्म डॉक्यूमेंट्री नहीं होंगी. बल्कि घटनाओं को मिलाकर फिक्शनल होगी. फिल्म की डबिंग मैथिली समेत कई भाषाओं में होगी. अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लेकर इसका नाम ए जर्नी ऑफ ए माइग्रेंट रखा गया है. 



बीमार पिता को साइकिल पर लेकर आई ज्योति

लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को ज्योति ने 1200 किमी तक साइकिल चलाकर अपने पिता को गुरुग्राम से दरभंगा लेकर आई थी. जिसके बाद से ज्योति चर्चा में बनी है. कई नेता ज्योति से मिलने के लिए पहुंचे. अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने मदद की. पिछले माह ही साइकिल फेडरेशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने ज्योति को टेस्ट देने के लिए ऑफर दिया था. कहा था कि दिल्ली में टेस्ट के दौरान रहने खाने की व्यवस्था फेडरेशन करेगा. अगर ट्रेनिंग होती है तो उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने के लिए फेडरेशन तैयार है. पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुकी ज्योति अपने बीमार पिता को लॉकडाउन के दौरान गुड़गांव से हजारों किलोमीटर साइकिल से करीब आठ दिन में दूरी किराए के अभाव में तय करने पर ज्योति चर्चा में बनी हुई है. इवांका ट्रंप ने ट्वीट करके ज्योति की तारीफ की थी.