BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
24-May-2020 06:16 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : लॉकडाउन के बीच गुरुग्राम से दरभंगा तक का सफर साइकिल से तय करने वाली बहादुर बिटिया के लिए एक और अच्छी खबर शनिवार को आयी। दरभंगा की बेटी ज्योति का एडमिशन सरकार ने स्कूल में कर लिया है। सरकार की तरफ से ज्योति को ना केवल किताबें दी गई बल्कि नई साइकिल भी दी गई है। नीतीश सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक टीम ज्योति के गांव पहुंची और स्कूल में दाखिले के साथ-साथ उसे किताबें और साइकिल भी दी।
शिक्षा विभाग के आदेश पर दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने ज्योति से बातचीत की इस दौरान बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना पदाधिकारी संजय सिंह पटना से सिरहुल्ली गांव गई टीम उनके साथ और ऑनलाइन जुड़े रहे। ज्योति ने 2017 में माध्यमिक विद्यालय सिरहुल्ली से आठवीं तक की पढ़ाई पूरी की थी लेकिन गरीबी के कारण व आगे पढ़ाई जारी नहीं रख सकी। पिता जब कामकाज की तलाश में गुरुग्राम गए तब वह भी उनके साथ चली गई। अब एक बार फिर से उसका एडमिशन नौवीं क्लास में कराया गया है। 1200 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर दरभंगा पहुंची ज्योति उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब तमाम मीडिया रिपोर्ट में उसकी कहानी दिखाई गई। अपने बीमार पिता को साइकिल पर बैठकर ज्योति गुरुग्राम से दरभंगा आई और उनके हौसले की कहानी दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
ज्योति कुमारी के आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ़ हो गया है। उसके अनुरोध पर + 2 उच्च विद्यालय, पिंडारूच, सिंहवाड़ा में उसका वर्ग नवम् में नामांकन हो गया है। वही शिक्षा विभाग के निर्देश के अलोक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह के द्वारा ज्योति कुमारी को एक नई साईकिल सहित नवम् वर्ग की एक सेट किताब, कॉपी, 02 जोड़ी स्कूल ड्रेस, जूता-मौजा प्रदान किया गया।