ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / दरभंगा ग्रामीण में राजद-जदयू में सीधी दिख रही लड़ाई को लोजपा ने बिगाड़ा...

दरभंगा ग्रामीण में राजद-जदयू में सीधी दिख रही लड़ाई को लोजपा ने बिगाड़ा

01-Nov-2020 02:49 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा इस बार सधे पांव लोकतंत्र गढ़ने ने को तैयार है. जिले की 10 में से पांच कुशेश्वरस्थान सुरक्षित, गौड़ा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर और दरभंगा ग्रामीण सीटों पर दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. शेष पांच सीटें दरभंगा शहरी, जाले, बहादुरपुर, हायाघाट एवं केवटी में आखिरी चरण में 7 नवंबर को वोट पड़ेंगे.

दरभंगा में इस बार मुद्दे भी हैं और राजनीति की रीति के मुताबिक जातीय कार्ड व समीकरण भी जातीय कार्ड के खेल में ताश के पत्तों की तरह वोटों का बिखराव और भितरघात भी राजनीति को नई दिशा देने को तैयार है. धीरे-धीरे बन रहा माहौल अंत-अंत तक सीधी लड़ाई का दृश्य बना रहा है. इसमें लोजपा, जाप, रालोसपा व अन्य दल वोट एकत्रीकरण का खेल बिगाड़ रहे हैं.कुछ सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष भी है. प्रत्याशियों के लिए चुनाव में मतों का भी ख्याल रखना बड़ी चुनौती होती जा रही है.

दरभंगा ग्रामीण में राजद-जदयू सीधी दिख रही लड़ाई को लोजपा ने बिगाड़ दिया है.यहां के प्रमुख मुद्दे हैं ग्रामीण सड़कें, बागमती, कमला, जीवछ नदी से हर साल होने वाली तबाही है.

इस सीट पर लगातार पांच बार विधायक रह चुके राजद के ललित कुमार यादव के सामने एनडीए ने जदयू से डॉ0 फराज फातमी को उतारा है जो  जदयू के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी के पुत्र हैं. लोजपा ने इन दोनों प्रत्याशियों के मुकाबले प्रदीप ठाकुर को उतारा है जो स्थानीय हैं. जबकि ललित यादव एवं फराज फातमी दरभंगा शहर के वोटर हैं ऐसे में यहां की लड़ाई दिलचस्प मानी जा रही है. मतदाताओं की खामोशी टूटने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में सभी प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं. माना जा रहा है कि अंतिम वक्त में आकर यहां की लड़ाई त्रिकोणीय लड़ाई हो जाएगी.