मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
30-Jul-2020 04:13 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तांडव मचा रखा है. बाढ़ का पानी रोजाना नए इलाके को अपनी चपेट में ले रहा है. अब बाढ़ का पानी दरभंगा के आकाशवाणी केंद्र में भी घुस गया है. जिसके कारण प्रसारण ठप हो गया है.
बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को रोडियो से बाढ़ की स्थिति को अपडेट रखने वाले आकाशवाणी के प्रसारण केंद्र में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिसके कारण यहां से आकाशवाणी के प्रसारण को रोक दिया गया है. अब दरभंगा आकाशवाणी का प्रसारण राजकुमार गंज स्थित स्टूडियो परिसर से एक किलो वाट क्षमता वाले ट्रांसमीटर से किया जा रहा है.
आकशवाणी के सहायक अभियंता राम नरेश झा ने बताया कि छिपलिया के पास आकशवाणी दरभंगा का 20 किलोवाट क्षमता वाली ट्रांसमीटर भवन के अंदर में लगभग 1 फिट बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.जिसके कारण विद्युत आपूर्ति से संबंधित जितना भी केबल है, सारा पानी में डूब चूका है. जेनरेटर रूम में एक फिट से ज्यादा पानी लगा हुआ है.इस स्थिति में ट्रांसमीटर को बचाने के लिए वहां से 28 जुलाई से प्रसारण बंद कर दिया गया है. ताकि हमारा ट्रांसमीटर जो बच गया है उसे बचाया जा सके. अब प्रसारण स्टूडियो परिसर के एक किलो वाट क्षमता वाले ट्रांसमीटर से किया जा रहा है.
सहायक अभियंता राम नरेश झा ने कहा कि हमारे इंजीनियरों ने ट्रांसमीटर सेंटर की मशीन में लगे कार्ड वैगरह को निकलकर ऊंची जगह पर सुरक्षित रख दिया है. ताकि पानी का स्तर जब भी कम हो उसको फिर से उपयोग में लाया जा सके. उन्होंने कहा की हमलोगों के जरिए पूरा प्रयास किया गया है ताकि ट्रांसमीटर को बचाया जा सके.राम नरेश झा ने बताया कि तत्काल दरभंगा आकाशवाणी का प्रसारण राजकुमार गंज स्थित स्टूडियो परिसर से एक किलो वाट क्षमता वाले ट्रांसमीटर से किया जा रहा है. उन्होंने क्षमता कम होने के कारण दूर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुनने में थोड़ी कठिनाई होगी.