बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Dec-2019 06:42 PM
PATNA : दानापुर रेल मंडल में तैनात अंजू कुमारी ने रेलवे के साथ-साथ बिहार का मान बढ़ा दिया है। अंजू कुमारी ने मलेशिया में स्वर्ण पदक जीत कर बिहार की प्रतिभा का झंडा गाड़ दिया है।
मलेशिया के कुचिंग सारावाक में आयोजित 21 एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में पूर्व मध्य ,दानापुर रेल मंडल की अंजू कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। अंजू को इस प्रतियोगिता के ट्रिपल जम्प में स्वर्ण पदक मिला है।
अपनी इस सफलता से अंजू गद्गद हैं। अंजू अपनी सफलता का पूरा श्रेय रेलवे की देती हैं। उन्होनों कहा कि जिस तरह रेलवे में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता है। जिस खेल में उनकी रुचि होती है उसमें आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाता है।
अंजू भारतीय टीम में पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी है। आरा निवासी अंजू वर्तमान में दानापुर रेल मंडल के राजेन्द्र नगर स्टेशन में वाणिज्य विभाग में कार्यरत है ।