बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
22-Mar-2020 12:51 PM
By PANKAJ
PATNA : राजधानी पटना में अब कोरोना का खौफ सर चढ़ कर बोलने लगा है। अभी तक एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आने वाले बिहार में अचानक तीन-तीन पॉजिटिव केस सामने आ गये हैं। वहीं एक कोरोना ग्रसित मरीज की मौत भी हो गयी। इस बीच पटना के दानापुर में महाराष्ट्र से पहुंची ट्रेन से भारी भीड़ उतरी है। वहीं ट्रेन से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही है। लेकिन जनता कर्फ्यू के बीच दानापुर स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गयी है।
जनता कर्फ्यू के बीच पटना में पसरे सन्नाटे के बीच दानापुर स्टेशन पर य़ात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गयी है। रेलवे ने आज तमाम ट्रेनों पर ब्रेक लगा रखा है । लेकिन वैसी ट्रेनें सो ऑन-द-वे यानि गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है उन्हें नहीं रोका गया है। इधर पटना जिला प्रशासन और दानापुर रेल मंडल ने दावा किया है कि महाराष्ट्र से बिहार पहुंचे यात्रियों की पूरी जांच की जा रही है। ट्रेन से उतरे सभी यात्रियों को बारी-बारी से जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है। वहीं दानापुर रेल मंडल ने आइसोलेशन सेंटर तैयार करके रखा है कि अगर किसी संदिग्ध यात्री की पहचान होती है तो उसे आइसोलेशन सेंटर पहुंचाया जा सके।
इस बीच 31 मार्च तक पैसेंजर ट्रेन या मालगाड़ियों की सेवा बंद कर दी गयी है। जिन ट्रेनों की यात्रा खत्म हो गई है, उन्हें तुरंत टर्मिनेट कर दिया जाएगा। फिलहाल 400 मालगाड़ियां चल रहा हैं और गंतव्य तक पहुंचने के बाद उन्हें बंद कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर लिया है।बता दें कि जनता कर्फ्यू के बीच पूरे देश में आज रेल सेवा लगभग ठप है। रात बारह बजे के बाद किसी भी पैसेंजर ट्रेन को रवाना नहीं किया गया है। वहीं सुबह से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को भी रोक दिया गया है। अभी केवल उन्हीं ट्रेनों का परिचालन हो रहा है जो अपने गंतव्य से रवाना हो चुकी थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...