Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
19-Mar-2022 09:20 AM
DANAPUR: एसएसबी के एक जवान ने शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में अपने 30 लाख रुपये गंवा दिए।मुंबई की कंपनी ने उससे दो महीने के भीतर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब वह अपने रुपये वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन साइबर क्राइम के इस मामले की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित ने दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया साथ ही साइबर सेल में भी शिकायत कर मदद की गुहार लगायी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।
एसएसबी का जवान रणजीत कुमार सिंह भोजपुर के दौलतपुर का रहने वाला है जो 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दानापुर में पोस्टेड हैं। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव स्थित फिन कैपिटा रिसर्च से किसी संजय शुक्ल ने उसे फोन किया था।
उसने कई तरह के ऑफर बताए जिसके झांसे में आकर उसने पहले पत्नी गंगोत्री कुमारी के नाम से डिमैट अकाउंट बनाया फिर मुंबई के साईं स्टॉक ट्रेड में अकाउंट खोला गया। इसके बाद कई किस्तों ने 29 लाख 73 हजार 524 रुपये कंपनी के बताए गए अकाउंट नंबर पर भेजा।
29 नवंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 के बीच यह रकम भेजी गई। जब उसने शेयर से मुनाफा निकालना चाहा तो लगातार रुपयों की डिमांड बढ़ती चली गई। जिसके बाद रणजीत सिंह को ठगी का अहसास हुआ और उसने दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
रणजीत सिंह ने तीन महीने में 30 लाख रुपये गवां दिए। अब वह मदद की गुहार के लिए दर-दर भटक रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले की छानबीन की जा रही है।