ब्रेकिंग न्यूज़

Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना

विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने ही खोल दिया मोर्चा, दानापुर से उम्मीदवार बदलने की मांग

विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने ही खोल दिया मोर्चा, दानापुर से उम्मीदवार बदलने की मांग

11-Sep-2020 02:10 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले सिटिंग विधायकों को लेकर उनके ही कुनबे में नाराजगी ही देखने को मिल रही है. दानापुर से बीजेपी विधायक आशा सिन्हा को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है. आशा सिन्हा लगातार दानापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है. इसी नाराजगी का असर है कि विधायक के खिलाफ आज बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया.

सगुना मोड़ पर इकट्ठा हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर क्षेत्र का विकास नहीं करने का आरोप लगाया. बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि दानापुर से इस बार पार्टी का उम्मीदवार बदला जाए. स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि अगर पार्टी आशा सिन्हा को टिकट देती है तो ऐसे में वह अपने ही बीते किसी योग्य उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे.


आम लोगों और कार्यकर्ता से दूर रहने वाले विधायकों के खिलाफ नेता और कार्यकर्ता से लेकर ग्रामीण इन दिनों बिहार में मोर्चा खोल दिया हैं. विधानसभा चुनाव से पहले जनता से दूर रहने वाले ये कई दलों के विधायक अब ग्रामीणों के बीच जा रहे हैं. लेकिन पहले से नाराज ग्रामीणों को अब मौका मिल गया है. ऐसे में विधायकों को गांव से भगाने से लेकर दौड़ा रहे हैं. सैकड़ों लोगों के बीच इन दिनों कई दलों के विधायकों को लोग सवाल जवाब कर रहे और उनसे पांच सालों का हिसाब मांग रहे हैं.