बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
21-Jun-2020 06:22 AM
PATNA : दाखिल खारिज के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दे चुकी सरकार अब इस मामले पर सख्त कदम उठा रही है। दाखिल खारिज का मामला लंबित करने वाले पांच अंचलाधिकारियों को शो कॉज किया गया है। यह सभी पटना जिले के हैं। पटना के डीएम कुमार रवि ने ऐसे लापरवाह सीओ को शो कॉज जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
पटना जिले में फतुहा, पुनपुन, पंडारक, मनेर और नौबतपुर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के 30 फ़ीसदी से अधिक मामले लंबित पाए गए हैं। पटना डीएम ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं अंचल कार्यालय बहुत घोसवरी, दुल्हिन बाजार, दनियावां, अथमलगोला और पटना सदर में 40 फीसदी से अधिक ऑनलाइन दाखिल खारिज के मामलों को अस्वीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता को अपने स्तर से समीक्षा करते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
पटना जिले के अंदर दाखिल खारिज से जुड़े मामलों के साथ-साथ अंचल कार्यालयों के कार्यशैली को लेकर डीएम ने विस्तृत समीक्षा की थी। इस दौरान बाईपास थाना, बाईपास यातायात थाना, बहादुरपुर थाना भवन के लिए सरकारी भूमि की पहचान कर उसके बारे में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ पंचायत सरकार भवन, सड़क परियोजना जिला और अनुमंडल में फायर स्टेशन और विद्युत उपकेंद्र के लिए सरकारी जमीन की पहचान करने का निर्देश भी पटना डीएम ने दिया है।