ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दहेज में बुलेट नहीं दिया तो विवाहिता को मार डाला, सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज में बुलेट नहीं दिया तो विवाहिता को मार डाला, सास-ससुर गिरफ्तार

22-Apr-2022 07:34 PM

By Sonty Sonam

BANKA: दहेज जैसी कुरितियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। उनकी लालच के चक्कर में विवाहिता की जान चली जा रही है। ताजा मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कटोरिया नवटोलिया का है जहां दहेजलोभियों ने नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर दी। यह आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है। 


मृतका के नाना की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। कटोरिया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को मार दिया गया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक नहीं मिली तब ससुराल वालों ने मिलकर सिमरन की हत्या की दी। मृतका के नाना फिरोज मंसूरी ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा। मृतका के नाना फिरोज मंसूरी ने बताया कि मृतका के ससुर मो.अंशुल, सास बीबी आशमा एवं गोतनी समेत 4 लोग उनकी नतीनी पर बहुत ज्यादा प्रेशर बना रहे थे। दहेज में बाइक के साथ ज्वेलरी की डिमांड परिवार वालों की ओर से हो रही थी। मांग पूरी नहीं की गयी तब सिमरन को मार डाला। 


उन्होंने बताया कि एक साल पहले उसकी नतनी बीबी सिमरन ने गांव के ही फिरदौस मंसूरी से प्रेम विवाह किया था। शादी करने के बाद फिरदौस मंसूरी बंगलुरू कमाने चला गया और पत्नी को मां-बाप के पास छोड़ गया। इसी बीच आरोपी मो. अंशुल एवं उसके परिवार के सभी सदस्य सिमरन को और दहेज मायके से मांगने की बात करने लगे। 


बाइक एवं जेवरात के लिए वे सिमरन पर दवाब बनाने लगे। इसे लेकर उसे हर दिन प्रताड़िता किया जाने लगा। इसे लेकर घर पर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन ससुरालवालों का लालच खत्म  नहीं हुआ। उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी जिसके बाद सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।   


 मृतका की सास का कहना है कि उनकी बहू ने कमरे का दरवाजा बंद कर गले में फंदा लगाकर खुद पंखे से लटककर आत्महत्या की है। उसे किसी ने मारा नहीं है। वो खुद को बेकसूर बता रही है। उसका कहना है कि उसकी हत्या नहीं हुई है बल्कि उसने आत्महत्या कर ली है। 

news image

news image

news image

news image