कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
09-Dec-2019 10:48 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दहेज के दानवों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी है. दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि महज 6 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी रजनी की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से कर दी है. घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत फुलहारा की है.
सीतामढ़ी के उमेश सिंह की इकलौती बेटी रजनी का पति मनीष समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में नौकरी करता है. दोनों की शादी इसी साल 29 मई को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही रजनी के पति और उसके ससुरालवाले कार के लिए रजनी को प्रताड़ित करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे टॉर्चर किया गया.
रविवार को रजनी के पिता को किसी ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. रजनी के पिता को घर में घुसने से भी रोक गया. कल्याणपुर पुलिस की मदद जब परिजन घर में घुसे तब वो सभी दंग रह गये. रजनी का कत्ल बेरहमी से किया गया था. उसके गला, कान और आंख पर गहरे जख्म के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रजनी के भाई का आरोप है कि रजनी का पति कलेक्ट्रेट में काम करता है जिसकी वजह से उसकी पहुंच ऊंची है और पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.