Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम
12-Jan-2022 08:58 PM
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में बीजेपी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में उनके कदम लड़खड़ा रहे हैं, आंखें सही से खुल नहीं रही है और जुबान थरथरा रही है. वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे पूछ रहा है-आपको शराब कहां से मिल गयी. लड़खड़ाती जुबान में जवाब मिला-कौन कहता है कि बिहार में शराब बिक रहा है. ऐसी हालत में सड़क पर घूम रहे बीजेपी के नेता को पुलिस को गिरफ्तार नहीं किया है. हां, वीडियो जरूर वायरल हो गया है.
फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहे शख्स कटिहार जिला बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश चौधरी हैं. वे सड़क पर लड़खड़ाते हुए पैदल चल रहे हैं. तभी एक व्यक्ति उनका वीडियो बनाता है. वीडियो बनाने वाला नेता जी से पूछ रहा है-कहां मिल गया आपको दारू. दारू जो एतना पिये हुए हैं, कहां दारू मिल गया आपको.
बीजेपी के नेता पहले चुप रहे. वे खड़े खड़े हिलते रहे. वीडियो बनाने वाले ने फिर पूछा-कहां पी लिये इतना ज्यादा. तब बीजेपी के नेता राकेश चौधरी की जुबान खुली. लडखड़ा रही आवाज में जवाब दिया-हमारे बिहार में शराबबंदी है. हमलोग भाजपा परिवार शराब का विरोध करते हैं. कहीं नहीं मिलता शराब. आप पत्रकार लोग हैं, वही लोग पैसा कमाने के लिए करते हैं कारोबार. इन तीन लाइन को बोलने में बीजेपी के नेता को काफी मेहनत करनी पड़ी. उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी.
बीजेपी नेता इसी बीच वीडियो बनाने वाले को कैमरा बंद करने को कहते हैं. लेकिन वीडियो बना रहा शख्स फिर पूछता है-आपको मिला कहां से औऱ पी कहां से लिये. ये तो बता दीजिये. बीजेपी नेता उस शख्स से बहस कर रहे हैं कि आपको कैसे लग रहा है कि हम पिये हुए हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स उन्हें चार कदम पैदल चलने की चुनौती देता है. बीजेपी नेता चार कदम भी सही तरीके से नहीं चल पाते हैं. इस बीच वे वीडियो बनाने वाले से बहस भी कर रहे हैं.
बीजेपी नेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटायी है. वीडियो में दिख रहे राकेश चौधरी बीजेपी के एक कद्दावर नेता के बेहद करीबी बताये जाते हैं. विपक्षी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि बीजपी के कद्दावर नेता के खास के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत कौन जुटायेगा.
बिहार के डिप्टी सीएम तरकिशोर प्रसाद के आंख के तारे कटिहार भाजपा (व्यावसायिक प्रकोष्ठ ) के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी शराबबंदी का मज़ा लेते हुए@katihar_RJD @RJDforIndia @yuva_rajad @rajesh_yuva_rjd pic.twitter.com/EUKLGTyCUe
— Ambu yadav rjd (@Ambu_katihar) January 12, 2022