TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 12:01 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार की सियासत में कोई भी बड़ा खेल हो सकता है। सत्ताधारी दल हों या विपक्षी पार्टियां सभी को अपने विधायकों के टूटने के डर सता रहा है। यही वजह है कि सभी दलों ने अपने अपने विधायकों को एक जगह शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस के विधायक हैदराबाद में हैं जबकि बीजेपी के सभी विधायक बोधगया प्रवास पर हैं। जेडीयू ने अपने विधायकों को एकजुट कर रखा है तो वहीं आरजेडी ने अपने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद कर दिया है।
बिहार में खेला की बात कहने वाले तेजस्वी यादव के विधायकों को उनके पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर नजरबंद किया गया है। तेजस्वी के आवास पर विधायकों के रहने के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। इस बीच तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आरजेडी और लेफ्ट के विधायकों के साथ गिटार पर गाना गाते हुए दिख रहे हैं। शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद सभी विधायकों को तेजस्वी के आवास में रोक दिया गया था।
फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव अपने आवास पर पार्टी के विधायक के साथ बैठ कर 'ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं, बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं' गाना गाते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनके विधायक भी गाना गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। सांसद महबूब अली कैसर के बेटे विधायक यूसुफ सलाउद्दीन तेजस्वी के बगल में बैठ कर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं, बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं"
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 11, 2024
फ्लोर टेस्ट से पहले पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर RJD विधायक संगीत का आनंद लेते हुए#BiharFloorTest #Bihar #BiharPolitics #BiharPoliticalCrisis #BiharNews pic.twitter.com/AVg7vwwYRU