ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / सिलेंडर ब्लास्ट के धमाके से गिरा दो मंजिला मकान, चार बच्चों समेत 8...

सिलेंडर ब्लास्ट के धमाके से गिरा दो मंजिला मकान, चार बच्चों समेत 8 की मौत

02-Jun-2021 07:18 AM

DESK : एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि इस जबरदस्त धमाके में पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. बिल्डिंग ढहने से करीब 14 लोग मलबे में दब गए. जिन्हें गांववालों ने मुश्किल से बाहर निकाला. ग्रामीणों की मदद से दबे हुए लोगों को मलबे से निकाल कर नवाबगंज पीएचसी भेजा गया. जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं 6 लोग बुरी तरह घायल हैं.


हादसा उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा में एक मकान में अचानक धमाका हुआ. जिससे दो मंजिला इमारत गिर गया. पुलिस ने आशंका जताई है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते हुआ है. हादसे में 2 पुरुष, दो महिला और 4 बच्चों की मौत की खबर है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव कार्य जारी है. मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस मकान में यह हादसा घटा है, उसके मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी था. ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच भी करेगी कि यह हादसा आखिर हुआ कैसे. हालांकि मौजूदा समय में इस हादसे के घटने की वजह गैस सिलेंडर का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है.