Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत
25-Oct-2024 07:00 AM
By First Bihar
DESK: चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा के तट पर दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तूफान दाना के लैंडफॉल की प्रक्रिया गुरुवार की रात से शुरू होकर शुक्रवार की सुबह तक जारी रहने की संभावना है। 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। सभी समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है।
चक्रवाती तूफान दाना को लेकर बिहार-झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। तूफान का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। बिहार में दाना चक्रवात का असर 26 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है जबकि मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तूफान के असर से बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारीश हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से बढ़ रहा है हालांकि बिहार में इसका बहुत भयंतर असर देखने को नहीं मिलेगा। ओडिशा के तट पर तूफान के टकराने के बाद बिहार के दक्षिण पूर्वी हिस्से में आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और बाहर निकलने से बचें।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय,शेखपुरा, नवादा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, गया, औरगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। दाना तूफान का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव हुआ है और ठंडी हवा के साथ साथ बादलों ने डेरा जमा लिया है।
बता दें कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आने का सिलसिला जारी है। तेज हवा और भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। तूफान के कारण 750 ट्रेनें और करीब चार सौ उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। बंगाल में चक्रवात की आशंका वाले इलाकों से गुजरने वाली 550 और ओडिशा में 203 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुक्रवार तक के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है।