खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
30-Mar-2021 01:51 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: जिले में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बरौनी के पिपरा देवास NH-28 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बोलेरो ने साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद डाला। जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पिपरा निवासी 54 वर्षीय राम बहादूर यादव के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि रामबहादुर अपने दोस्त के साथ कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। दोनों साइकिल पर सवार था और फैक्ट्री जा रहा था तभी अचानक इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को रौंद डाला। जिससे रामबहादुर की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साएं परिजनों ने एनएच-28 को पर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया।
आक्रोशित लोगों का कहना था कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती है जिस पर लगाम लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। लोगों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। जिसकी भरण पोषण कैसे होगी यह सबसे बड़ा सवाल है। एनएच-28 पर जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ और बीडीओ के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम को हटाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।