ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / BIHAR CRIME : राजधानी पटना में बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! VIP नेता के...

BIHAR CRIME : राजधानी पटना में बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! VIP नेता के साथ मारपीट, जान से मारने की दी धमकी; अब DGP से मिलेगा डेलिगेशन

21-Dec-2024 09:50 AM

By First Bihar

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन मारपीट की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां वीआईपी के पटना ग्रमीण जिला अध्यक्ष पटना के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, वीआईपी के पटना ग्रमीण जिला अध्यक्ष पटना के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इनके साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इस नेता की पहचान राजू बिंद के रूप में हुई है। यह वीआईपी पार्टी में पटना ग्रामीण जिला के अध्यक्ष हैं। 


वहीं, इस मामले में मसौढ़ी थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पार्टी प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस का डर खत्म हो गया है। अपराधी और बदमाश तबके के लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनके अंदर अब डर  भय नाम का चीज़ रहा ही नहीं है। अब इस घटना के बाद खुद समझा जा सकता है कि बिहार के अंदर कानून के हालत क्या है। 


इधर, इस मामले में वीआईपी नेता देव ज्योति ने कहा कि राजु बिन्द जो ग्रा० डान्बुचक पो० जमुई थाना दुलहिन बाजार जिला पटना के स्थायी निवासी हैं और वर्तमान में V.I.P पार्टी के जिला अध्यक्ष पटना के पद परहै।वहअपने कार्यालय पाली रोड कर्पूरी चौक राम नगर के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने बैठे हुए थे। तभी एक शक्स उनके कार्यालय पर आया और गाली गजीज करते हुए मार पिट करने लगा।


इसके बाद वीआईपी नेता ने उसको गाली देने से मना किया एवं कारण पुछा तो वह बोला कि मेरा बालु वाला गाडी दुलहिन बाजार थाना में तुमने पकड़वा दिया है। यह  कहकर वह मार पिट करने लगा और बोला कि हमको पांच लाख रूपया लगा है जो तुमसे वसुल करेंगे। नहीं तो तुम्हारा गाडी जला देगें नहीं तो 24 घंटा के अंदर गोली मार देंगे।