ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Home / news / मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, एक...

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, एक घायल

16-Jul-2019 10:45 AM

By 7

DESK : सूबे में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. मुजफ्फरपुर में दो लोगों को गोली मारकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. गोलीबारी की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है. पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के कांटी थाना इलाके के अमर दीप पेट्रोल पंप की है. जहां पेट्रोल पंप से थोड़ी ही दुरी पर लश्घरी पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी. ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अपराधियों ने तीन गोली चलाई. गोली लगने के बाद व्यक्ति लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही गिर गया. उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे बैरिया के एक निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल व्यक्ति की पहचान सदर थाना इलाके के गोबरसही के रहने वाले चंदेश्वर सहनी के रूप में की गई है. डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, दूसरी घटना जिले के मोतीपुर थाना इलाके के रतनपुरा गांव की है. जहां शिव मंदिर के पास अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि दरिया छपरा गांव के रहने वाले नन्दकिशोर दुबे के बेटे विकास दुबे बाइक से जा रहे थे तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया. केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट