ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद

क्राइम कंट्रोल के लिए एक्शन में SSP, अब थानेदारों को हर रोज एक बड़े अपराधी को पकड़ना होगा

क्राइम कंट्रोल के लिए एक्शन में SSP, अब थानेदारों को हर रोज एक बड़े अपराधी को पकड़ना होगा

10-Feb-2020 08:16 AM

PATNA: राजधानी पटना में बढ़ रहे क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पटना के SSP उपेंद्र शर्मा एक्शन में हैं. अपराधियों को अरेस्ट करने में बहाना करने वाले थानेदारों पर SSP ने सख्ती बरती है. बैठक करके एसएसपी ने सभी थानेदारों को टास्क दिया है. SSP उपेंद्र शर्मा ने जिले के सभी थानेदारों के लिए टारगेट फिक्स कर दिया है.


अब हर रोज सभी थानेदारों को कम से कम एक बड़े अपराधी को पकड़ना होगा. SSP ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि छोटी-मोटी चोरी के जुर्म में या फिर शराब पीने के आरोपी को गिरफ्तार करके खानापूर्ति अब नहीं चलेगी. अब हर रोज हत्या, लूट, रेप, गैंगरेप, डकैती, किडनैपिंग, दंगे जैसे संगीन अपराध में फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट करके थानेदारों को जेल भेजना होगा.


इसके साथ ही एसएसपी ने थानेदारों को जेल से छूटे अपराधियों पर भी नजर रखने का निर्देश जारी किया है. साथ ही ऐसे अपराधियों के मोबाइल को सर्विलांस पर भी रखने की कड़ी हिदायत दी गई है. एसपी, डीएसपी और थानेदारों के साथ तीन घंटे तक चली बैठक में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि हर थानेदार काम के लिए सेल पर निर्भर ना रहें बल्कि अपना तंत्र मजबूत करें.