BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 04:57 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद सीपीएम की ओर से 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.
महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कई विधायकों का टिकट भी काटा गया है. माले की ओर से जारी लिस्ट में आरजेडी के कई विधायकों का टिकट काटा गया. वामदलों को सीट देने के लिए राजद और कांग्रेस को अपने सीटिंग विधायकों का टिकट काटना पड़ा है. सीपीएम की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है. उस लिस्ट में समस्तीपुर जिले के बिभूतिपुर, सारण जिले के मांझी, बेगूसराय जिले के मटिहानी और पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा विधानसभा का नाम दिया गया है.
कांग्रेस विधायक का कटा टिकट
सीपीएम की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद यह तय हो गया है कि सारण के मांझी सीट से कांग्रेस विधायक का टिकट कट गया है. पिछली बार 2015 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय शंकर दुबे ने लोजपा के कैंडिडेट्स केशव सिंह को 8866 वोटों से हराया था. पिछली बार के चुनाव में सीपीएम ने डॉ सतेंद्र यादव को ही अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जो तीसरे स्ताहन पर थे. डॉ सतेंद्र यादव को कुल 17803 वोट मिले थे. इसबार भी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि इस सीट से डॉ सतेंद्र यादव ही चुनाव लड़ेंगे.
सीपीएम बिभूतिपुर सीट से अजय कुमार को इसबार मैदान में उतारने जा रही है, यानी कि इसबार रामदेव वर्मा का टिकट काटा गया है, जो पिछली बार सीपीएम के टिकट पर ही दूसरे नंबर पर थे. मटिहानी सीट इसबार सीपीआई से सीपीएम के खाते में चली गई है. इस सीट से पिछली बार सीपीआई की उम्मीदवार शोभा देवी 11232 वोटों के साथ तीसरे नाम,नंबर पर थीं. इसबार राजेंद्र प्रसाद सिंह सीपीएम के टिकट पर ताल ठोकेंगे. पिपरा सीट से इसबार भी सीपीएम राजमंगल प्रसाद को ही मैदान में उतारने जा रही है, जो पिछली बार 8351 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थें.
.png)