BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
05-Oct-2020 02:52 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद भाकपा-माले की ओर से नाम के साथ 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. माले इसबार विधानसभा की 4 सुरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है. बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.
पार्टी के बिहार राज्य कमेटी की बैठक के बाद इन सभी 19 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है. इस अहम बैठक में माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य खुद मौजूद थे. इसी मीटिंग में प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर लगाई गई है.
भोजपुर के तरारी सीट से माले अपना उम्मीदवार उतारेगी. आपको बता दें कि इस सीट से पिछली बार माले के ही उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने बाजी मारी थी. इन्हें फिर से मौका दिया गया है. भोजपुर जिले के अगिआंव सीट से मनोज मंजिल माले के उम्मीदवार होंगे. यह सुरक्षित सीट पिछली बार जेडीयू के खाते में गई थी. यहां से प्रभुनाथ प्रसाद ने भाजपा के शिवेश राम को हराया था.
सबसे हैरान करने वाली बात है कि आरजेडी ने आरा सीट को छोड़ दिया है. यानी कि इस सीट से आरजेडी विधायक अनवर आलम का टिकट कट गया है. आरा से इसबार माले कैंडिडेट्स कमरुद्दीन अंसारी ताल ठोकेंगे. पिछली बार इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार नवाज आलम उर्फ़ अनवर आलम ने भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को हराया था.
बक्सर जिले के डुमरांव सीट से भी माले इसबार अपना उम्मीदवार उतारेगी. इस सीट से पिछली बार जेडीयू के ददन पहलवान ने राम बिहारी सिंह को हराया था. पिछली बार सुशिल देवी इस सीट से माले की उम्मीदवार थीं. लेकिन इसबार अजित कुमार सिंह माले के उम्मीदवार होंगे.
यहां देखिये माले के 19 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट -
1. तरारी - सुदामा प्रसाद
2. अगिआंव (सु.) - मनोज मंजिल
3. आरा - कमरुद्दीन अंसारी
4. डुमरांव - अजित कुमार सिंह
5. दरौली - सत्यदेव राम
6. जिरादेई - अमरजीत कुशवाहा
7. दरौंदा - अमरनाथ यादव
8. बलरामपुर - महबूब आलम
9. पालीगंज - संदीप सौरभ
10. फुलवारीशरीफ (सु.) - गोपाल रविदास
11. काराकाट - अरुण सिंह
12. अरवल - महानंद प्रसाद
13. घोषी - रामबलि सिंह यादव
14. सिकटा - वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
15. भोरे (सु.) - जितेंद्र पासवान
16. वारिसनगर - फूलबाबू सिंह
17. कल्याणपुर (सु.) - रणजीत राम
18. औराई - आफताब आलम
19. दीघा - शशि यादव
.png)