ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / कोविशील्ड का दोनों डोज लेने वालों को ही हज जाने की अनुमति, सेंट्रल...

कोविशील्ड का दोनों डोज लेने वालों को ही हज जाने की अनुमति, सेंट्रल हज कमेटी ने रिपोर्ट अपलोड करने का दिया निर्देश

01-Jun-2021 08:45 AM

DESK: कोविशील्ड वैक्सीन का दोनों डोज लेने वालों को ही अब हज पर जाने की इजाजत मिलेगी। सउदी अरब सरकार की हेल्थ गाइडलाइन में यह निर्देश जारी किया गया है। इस साल हज पर जाने की अनुमति 18 से 60 वर्ष के बीच के लोगों को ही दी गई है।


गाइडलाइन के अनुसार पिछले छह माह में बीमारी के कारण हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले भी हज में शामिल नहीं हो पाएंगे। सभी हज यात्रियों को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। सउदी सरकार के निर्देश के अनुसार सेंट्रल हज कमेटी इंडिया ने सभी यात्रियों से कोविशील्ड वैक्सीन का दोनों डोज लेने से संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करने की बात कही। सेंट्रल हज कमेटी इंडिया के सीईओ डॉ. मकसूद अहमद खान ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर भारत को कितना कोटो मिलेगा यह स्थिति जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी।


हज यात्रा के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है लेकिन सउदी गाइडलाइन में को-वैक्ससीन को मान्यता नहीं दी गयी है। हज यात्रा के लिए केवल कोविशील्ड की दो डोज लेना जरूरी है। यदि किसी ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है तब उनका हज पर जाना मुश्किल है। सउदी अरब सरकार ने चार वैक्सीन ही अप्रूव किया है। फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन शामिल है। अप्रूव वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले ही हज में शामिल हो सकते हैं।