बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-Oct-2024 02:45 PM
By FIRST BIHAR
DESK: मंगलवार को जिला अदालत का कैंपस जंग का मैदान बन गया। कोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान जज और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते बाद इतनी बढ़ गई की पुलिस को बुलाना पड़ गया। इसके बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो हालात को कोबी में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद के जिला अदालत का है, जहां मंगलवार की सुबह कोर्ट परिसर में जज और वकील आपस में भिड़ गए। विवाद को बढ़ता देख कोर्ट कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया लेकिन विवाद बढ़ता ही जा रहा था। पुलिस बीच बचाव करने पहुंची तो वकील जज को छोड़कर पुलिस से ही उलझ गए।
जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान कई वकील चोटिल हो गए। इसको लेकर वकीलों में भारी नाराजगी है और उन्होंने जिला जज का बायकॉट करने का फैसला ले लिया है। जिला जज अनिल कुमार की अदालत में वरिष्ठ वकील नाहर सिंह यादव और जज के बीच नोकझोंक से विवाद की शुरुआत हुई थी।
वरिष्ठ वकील नाहर सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि जिला जज धोखाधड़ी के एक आरोपी को बिना मामले को सुने ही बेल देने पर तुले हुए थे। जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस बुलाकर वकीलों पर लाठीचार्ज करा दिया। उन्होंने आगामी चार नवंबर से इस घटना के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का एलान कर दिया है और हाई कोर्ट से इसकी शिकायत करने की बात कही है।