ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट

Home / news / कोरोना के बाद बिहार में तेजी से फैल रहा स्‍वाइन फ्लू, बड़ी संख्या...

कोरोना के बाद बिहार में तेजी से फैल रहा स्‍वाइन फ्लू, बड़ी संख्या में सुअरों की मौत से दहशत

15-Mar-2020 03:59 PM

BHAGALPUR : बिहार में कोरोना वायरस के बाद अब स्वाइन फ्लू भी तेजी से अपना पांव पसार रहा है. बड़ी संख्या में सुअरों की मौत से लोगों में दहशत का माहौल है. स्वाइन फ्लू के कारण सुअरों की मौत का यह सिलसिला थम नहीं रहा है. इससे स्‍थानीय लोगों में महामारी की आशंका फैल गई है. लोगों में भय के कारण दहशत फैल गया है. 


भागलपुर जिले के वार्ड नंबर 26 में बड़े पैमाने पर सुअरों की मौत हुई है. बीते दो दिनों के भीतर 78 सुअरों की मौत के कारण लोगों में स्‍वाइन फ्लू के डर का माहौल है. लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मृत सुअरों के विसरा जांच के बाद ही हो पायेगी. बता दें कि स्वाइन फ्लू सांस की एक संक्रामक बीमारी है, जो सामान्य रूप से केवल सुअरों को प्रभावित करती है. यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है. 


भागलपुर के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंभुनाथ झा के मुताबिक उन्हें 35 सुअरों के मरने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि मौत का कारण स्वाइन फीवर बताया गया है. हालांकि, बिसरा जांच की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि वार्ड 26 और आसपास के क्षेत्रों में अब तक 90 सुअरों की मौत हो गई है. पशुपालन विभाग की टीम ने प्रभावित वार्ड का दौरा किया है.