Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
23-Jul-2021 11:15 AM
DELHI : लोकसभा में हंगामे के बीच आज कोरोना वैक्सीन की कमी का मामला उठा. प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाया गया. वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े होने के बाद सरकार की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 18 साल के आयु वर्ग से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की है. राज्य सरकार के जिम्मे पहले यह काम दिया गया था लेकिन प्रधानमंत्री के साथ हुई निरंतर बैठक में राज्य सरकारों ने इस पर परेशानी जताई. राज्य सरकारों की तरफ से वैक्सीन का प्रोडक्शन कर उन्हें मुहैया कराने की मांग की गई थी. केंद्र ने यह पहल भी की लेकिन इसके बावजूद वैक्सीन को लेकर राज्य सरकार सहज नहीं हो पाए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके बाद से मोदी सरकार ने खुद फैसला किया कि वह देश के हर व्यक्ति को मुफ्त में वैक्सीन देगी. आज सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है. सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि अब कई कंपनियों से वैक्सीन प्रोडक्शन को लेकर बातचीत हो रही है. साथ ही साथ ग्लोबल टेंडर की भी व्यवस्था शुरू की गई है. कई कंपनियों से सहमति भी बन चुकी है. लेकिन अभी भी और काम होना है .मनसुख मांडवीया ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि देश के हर आदमी को वैक्सीन लगे लेकिन विपक्ष अगर वैक्सीन के मसले पर राजनीति करना चाहता है तो यह बिल्कुल गलत है.
वैक्सीन की कमी को लेकर महाराष्ट्र से आने वाले एक सांसद सवाल पूछ रहे थे. इसी दौरान लोकसभा में हंगामा तेज हो गया. पेगासस जासूसी कांड को लेकर जब शोर शराबा बढ़ा तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी.