समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
28-May-2022 10:31 AM
DESK : देश में कोरोना के मामलों में फिर से रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 2685 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 33 लोगों ने दम तोड़ा है. वहीं 2158 लोगों ने कोरोना को मात दी. अब तक कुल केसों में से देश में 98.75 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं. इसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 16,308 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60 फीसदी है. इससे पहले शु्क्रवार को 2710 केस दर्ज किए गए थे. बता दें गुरुवार को 2628, बुधवार को 2124 और 24 मई को 1675 केस मिले थे. लेकिन शनिवार को एक दिन पहले के मुकाबले नए मरीजों की संख्या में कमी आई. मिनिस्ट्री के अनुसार शनिवार को देश में एक्टिव केसों में एक दिन पहले के मुकाबले सक्रिय केसों में 494 की बढ़ोतरी हुई है.
अगर कोरोना से मरने वालों की बात करें तो 33 नई मौतें दर्ज तो की गई. लेकिन इनमें से 32 केरल में पिछले दिनों हुई मौतें हैं. जो अब रिकॉर्ड में चढ़ाई गई हैं. नए मामलों में सिर्फ राजस्थान में एक शख्स की जान गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कुल 5,24,572 लोगों कोरोना की वजह से जान जान जा चुकी हैं.