ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना अपडेट : देश में अबतक 195 केस, बिहार में केवल संदिग्ध

कोरोना अपडेट : देश में अबतक 195 केस, बिहार में केवल संदिग्ध

20-Mar-2020 08:29 AM

PATNA : देश में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश के अंदर कोरोनावायरस के अब तक 195 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. 4 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है, जबकि सैकड़ों की तादाद में लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है.


कोरोना  वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 22 मार्च की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है. पंजाब के बाद अप्रत्याशित तौर पर लद्दाख में कोरोना वायरस के 8 मामलों की पुष्टि हुई है. लद्दाख में अब तक कुल 58 लोगों को आइसोलेट किया गया है.


बिहार में अब तक के कोरोनावायरस के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं की गई है. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट से लेकर अन्य जगहों पर स्क्रीनिंग का इंतजाम किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार में कोरोनावायरस का एक भी मामला अब तक कंफर्म नहीं हुआ है. बावजूद इसके राज्य सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है.