Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ... Love Story: 72 की उम्र में फिर धड़का ‘लव गुरु’ का दिल! जूली के बाद अब ‘जानू’ की एंट्री, कहा तुम प्यास जगा सकती हो... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा सामाजिक समरसता के दुश्मन: शख्स ने UGC कानून के बहाने सवर्ण समाज की एक जाति विशेष पर अपशब्दों की कर दी बौछार.., शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
28-May-2021 03:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान की पोल स्वास्थ्य विभाग के नए आंकड़े ने खोल दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में बिहार अन्य राज्यों से काफी पिछड़ गया है. इस सूची में बिहार फिलहाल 20वें नंबर पर है. कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में दिल्ली सबसे ऊपर है. दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर केरल और तीसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर है. जबकि इस लिस्ट में सबसे नीचे उत्तर प्रदेश है और उसके ठीक ऊपर बिहार का नंबर है.
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में दिल्ली ने बाजी मारी है. दिल्ली में 19.7 फ़ीसदी लोगों को कोरोना वायरस इंजेक्शन की पहली डोज लगाई जा चुकी है. जबकि केरल में 19.1 फ़ीसदी लोग और जम्मू कश्मीर में 19 पीसीडी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. चौथे नंबर पर छत्तीसगढ़ है. छत्तीसगढ़ में 17.3 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. गुजरात भी छत्तीसगढ़ के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. यहां 17.3 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन लगी है. राजस्थान में 16.8 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.
बिहार में अब तक के 6.7 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा सकी है. जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में 8.7 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. उत्तर प्रदेश जो बिहार का पड़ोसी राज्य है, वहां 5.9 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 660 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है.