ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली में कोरोना से 2 युवकों की मौत, डायन के आरोप में महिला...

दिल्ली में कोरोना से 2 युवकों की मौत, डायन के आरोप में महिला को बिहार में पीटा

14-Jun-2020 07:39 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: कोरोना संकट के बीच देश अफवाहों का बाजार गर्म है. दिल्ली में कोरोना से दो युवकों की मौत हो गई. इस मौत का जिम्मेवार परिजनों ने एक महिला को माना और दरभंगा में पिटाई की है. घायल महिला को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

 घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक ही गांव के दो युवको की एक महीना पूर्व कोरोना से हुई मौत पर महिला द्वारा कोरोना से मारने का आरोप लगा महिला को डायन बता सरेआम बाल घसीट कर पीटा गया. साथ ही मैला भी पिलाया गया. जिसकी प्रथामिकी सिंहवाड़ा थाना में दर्ज की गई है. यह मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का है,

सैकड़ों ग्रामीणों ने किया एक साथ हमला

पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है की उनकी 55 साल की पत्नी पार्वती देवी 9 जून की शाम खेत में मूंग तोड़ रही थी. इसी दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग हो हल्ला करते हुए पहुंच गए और पीड़िता का बाल पकड़कर खींचने लगे और जबरन कई बार मैला पिलाया गया और  महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में रह रहे गांव के दो लड़कों को कोरोना के जादू टोना से मारने का आरोप लगा रहे थे. 

गांव के भगाने की दी धमकी

मारपीट की घटना  में पीड़ित महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसके बाद महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. महिला ने बताया कि गांव के ही सागर यादव ने अपने पूरे परिवार और सैकड़ों लोगों के साथ एक साथ हमला करते हुए बोला तुमने मेरे बेटे को कोरोना से मारा है और मेरे साथ मारपीट कर मैला पिलाया ओर गांव छोड़ देने के लिए बोला. 

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले पर सदर डीएसपी ने बताया कि  सिंहवाड़ा थाना में एक कांड दर्ज किया गया है. जिसमे ये बात सामने आई है कि जो अभियुक्त है उसका एक बेटा बीमारी से दिल्ली में मर गया तो किसी भगत ने कहा कि महिला ने कुछ कर दिया है. जिससे उसका एक बेटा मर गया दूसरा बेटा बीमार है. इसी पर महिला को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.