Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
24-Mar-2020 03:45 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से लगातार कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सरकार ने पूरे बिहार में लॉक डाउन किया है. लोगों को अपने घरों से निकलने के लिए मना किया गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां बीजेपी के एमएलसी ने पूरे बिहार में कर्फ्यू लगाने की मांग की है.
तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बीजेपी एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने राज्य सरकार से बिहार के सभी जिलों में कोरोना से लड़ाई को लेकर पूरे तरीके से कर्फ्यू लगाने की अपील की है. एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने ने कोरोना से लड़ाई सके लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. उन्होंने ने अपने 6 महीने का वेतन दान में दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार में लॉक डाउन के बावजूद भी लोग सदल पर निकल रहे हैं.
भाजपा एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने आम लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए घर में रहना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि अकारण बाहर नहीं निकलने की जरूरत है. उन्होंने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना की हार होगी और दुनिया जीतेगी. बिहार के सभी लोग गंभीरता से सरकार के सभी आदेशों का पालन करें.