BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
14-Jul-2020 04:04 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना से गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेटरी की मौत हो गई है. पटना एम्स में उनकी मौत हुई है. हाल ही में एम्स के बाहर तड़पते हुए इनका एक वीडियो वायरल हुआ था.
आम आदमी के बाद मंत्री और अधिकारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को संक्रमण हो गया है. बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सिर्फ एक हफ्ते के अंदर राज्य में 5 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. जबकि 7 दिन में ही 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेटरी भी शामिल हैं. मंगलवार को गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेटरी उमेश रजक और पीएमसीएच के डॉक्टर एनके सिंह की मौत कोरोना से हो गई.
बिहार में यह पहला केस है कि राज्य के अंदर सचिव स्तर के अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को संक्रमण हो गया है. आमिर सुबहानी ने सोमवार को अपनी जांच कराई थी. उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं हैं. वे अगले कुछ दिनों तक अपने घर में ही होम क्वारैंटाइन रहेंगे.
आपको बता दें कि बिहार में मंगलवार को कोरोना के 1432 नए मरीज मिले. एक दिन में मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है. पटना के 162 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114 और नालंदा में 107 संक्रमित मिले हैं. नवादा के 92, भागलपुर के 61, पश्चिम चंपारण के 58, सीवान के 55, मुजफ्फरपुर के 54 और गया के 50 लोगों को कोरोना हो गया है. मुंगेर में 48, भोजपुर में 45, खगड़िया में 43, सारण में 37, मधुबनी में 35, लखीसराय में 33 और जमुई में 31 नए मरीज मिले हैं.
रोहतास के 27, बक्सर के 26, गोपालगंज व समस्तीपुर के 22-22, सुपौल के 20, कटिहार के 18, जहानाबाद के 17, अररिया और दरभंगा के 15-15, औरंगाबाद तथा मधेपुरा के 12-12, वैशाली के 11, बांका, कैमूर, किशनगंज और सहरसा के 10-10 लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ है. अरवल में 7, पूर्णिया और शेखपुरा में 6-6, सीतामढ़ी में 5 और शिवहर में 2 नए मरीज मिले हैं.