Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
06-Jan-2021 07:53 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में कोरोना का कहर कम नहीं रहा है. सोमवार की देर रात कोरोना वायरस से संक्रमित शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा की मौत हो गई. पटना जिला के पंडारक निवासी प्रभात कुमार शर्मा बेगूसराय जिला मुख्यालय में स्थित बीपी उच्च विद्यालय में शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव थे.
पहले से डायबिटीज प्रभावित प्रभात कुमार शर्मा 15 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसके बाद उनका इलाज पटना के एक नर्सिंग होम में चल रहा था. सोमवार की रात करीब 2:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही शिक्षा महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है तथा मंगलवार को सभी विद्यालयों में शोक सभा आयोजित कर आत्मा शांति की प्रार्थना की गई.
प्रभात कुमार के निधन पर सभी शिक्षक संघ में शोक की लहर फैल गई है. प्रभात शर्मा बीपी उच्च विद्यालय में इतिहास के शिक्षक थे. हमेशा छात्र-छात्राओं और शिक्षक साथियों को जीतने की प्रेरणा देने वाले प्रभात शर्मा खुद कोरोना से जंग हार गए. बता दें कि बेगूसराय में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा ह.। यहां अब तक 7083 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें से 6978 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हो चुकी है.