ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना के अवसाद से बचने के लिए खुद को रखें व्यस्त, NSMCH के...

कोरोना के अवसाद से बचने के लिए खुद को रखें व्यस्त, NSMCH के डॉक्टर ने बताए कई टिप्स

24-Jul-2020 04:30 PM

PATNA: कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सभी सहमे और डरे हुए हैं. इसका सबसे ज्यादा बुरा असर बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है. वो अवसाद के शिकार हो रहे हैं. वो नींद नहीं आने की परेशानी से जूझ रहे हैं.

बिहटा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(एनएसएमसीएच) के मनोचिकित्सक विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक कोरोना के डर से उत्पन्न अवसाद से लोगों को बचने की जरूरत है. बुजुर्ग या हर हर उम्र के लोग इस समस्या से खुद को बाहर रखने के लिए अपनी रूचि के अनुसार काम में खुद को व्यस्त रखें। समय का सदुपयोग करें और परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं. 

 डॉ. कुमार के अनुसार को वजह से हो रहे अवसाद से बचने के लिए हमेशा साकारात्क सोचें. हर समय महामारी से जुड़ी बातें न करें. यदि घर में हैं तो नियमित रूप से व्यायाम करें. यह अवसाद से बचाता है. पौष्टिक आहार लें. हर उम्र के लोग कम-से-कम सात घंटे की गहरी नींद लें. संभव हो तो योगाभ्यास भी करें. यह भी अवसाद से बचाता है. मन को शांत करता है और तनाव को घटाता है. डॉ. राकेश कुमार के अनुसार बच्चों पर भी इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है. दरअसल, बच्चों का मन कोमल होता है. इतने समय से घर में बंद रहने से उनमें चिड़चिड़ापन आना और जिद्द करना आदि समस्या दिख सकती है. ऐसे में मां-बाप को अपने बच्चे के बदलते स्वभाव पर नजर रखनी चाहिए. उनके लिए घर में छोटी-छोटी चीजें प्लान करें. बच्चों को एहसास दिलाते रहें कि आप उनके साथ हैं कोरोना से संबंधित अफवाहों से बचें. क्योंकि ये डर का माहौल बनाता है.