दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Sep-2021 05:03 PM
MUMBAI: खबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आ रही है जहां KEM मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 23 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले है। इन छात्रों की रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। दो छात्रों को इलाज के लिए सेवन हिल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वही अन्य छात्रों को क्वारंटीन किया गया है।
बताया जाता है कि सभी छात्रों को कोरोना वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। सभी छात्रों का कोविड टेस्ट केईएम हॉस्पिटल में कराया गया था। जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है। मेयर ने बताया कि 23 छात्रों में से कुछ में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। यह वायरस कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक या खेल आयोजन के कारण फैला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 23,529 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 28 हजार 718 लोग ठीक हुए और 311 लोगों की मौतें हुई। भारत में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 2,77,020 हैं जबकि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हैो गई है। अब तक कुल 3,30,14,898 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 4,48,062 लोगों को वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।
देश में अब तक 88,34,70,578 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। मुंबई में कोरोना वायरस के 527 नए मामले सामने आए। 405 रिकवरी और 6 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,724 है। यहं कोरोना के कुल मामले 7,42,538 और कुल रिकवरी 7,19,218 हैं। वहीं, 16,103 लोगों की मौत हो चुकी है।
KEM अस्पताल में 23 MBBS छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी 23 छात्रों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग चुकी थी। कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक या खेल आयोजन के कारण कोरोना फैला है: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर pic.twitter.com/neo6T4Idvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021