दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Jul-2020 09:58 AM
BHAGALPUR : कोरोना के कहर के बीच कई जगहों से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. लोग कोरोना के कहर से जूझ रहे परिवारों के साथ अमानविय व्यवहार कर रहे हैं.
ताजा मामला भागलपुर के बरारी शमशान घाट पर देखने को मिला. जहां कोरोना संक्रमित शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया पर घाट पर मौजूद लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई. लेकिन परिजनों ने कोरोना की दुहाई देकर काफी मन्नत की लेकिन उनलोगों ने परिवार की एक न सुनी. जिसके बाद परिजन शव को वापस अस्पताल ले आए और शवगृह में रखा गया. फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर रात शव को जलाया गया.
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार को एक वरीय अधिकारी का कोरोना से निधन हो गया था. वे भागलपुर में अकेले रहते थे. निधन के बाद उनके परिजन पटना से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भागलपुर पहुंचे, जहां से उनका शव अस्पताल मैनुअल के अनुसार शवदाह गृह ले जाया गया. लेकिन वहां घाट पर मौजूद लोगों ने अंतिम संस्कार कराने से पहले मौत का कारण पूछा और कोरोना का नाम सुनते ही डेढ़ लाख रुपये की मांग की. जिसके बाद परिजन शव लेकर लौट गए. पुलिस की हस्तक्षेप के बाद देर रात शव को जलाया गया. ये हाल बरारी शमशान घाट का है. जहां दिन में अंतिम संस्कार के लिए मनमाना राशि की मांग की जाती है.