कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
19-Jun-2020 02:06 PM
DESK: देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर आठ राज्यों में मतदान रहा है. एक-एक विधायक का वोट महत्वपूर्ण हो गया है. ऐसे में कोरोना पॉजिटिव विधायक भी वोट देने पहुंचे. जिसके बाद बाकी विधायक डर हुए थे. यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है.
कांग्रेस विधायक हैं कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी वोट डालने के लिए पहुंचे. कुछ दिन पहले ही वह संक्रमित हुए थे. जब वोट डालने पहुंचे तो वह पीपीई किट पहने हुए थे. वोट डालने के बाद विधानसभा एरिया को सैनिटाइज किया गया है. इसको लेकर पहले से ही तैयारी की गई थी कि विधायक के वोट डालने के बाद क्या-क्या करना है.
सुबह से हो रही वोटिंग
सुबह से कांग्रेस और बीजेपी के विधायक वोट डाल रहे हैं. यहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है. यहां कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं, बीजेपी और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवारों को उतारा है. मध्य प्रदेश में भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया तो वहीं कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में है. बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों को 'नो-कोविड कॉन्टेक्ट डिक्लेरेशन' देना अनिवार्य कर दिया गया है. यही नहीं संक्रमितों के संपर्क में आनेवालों को अलग से मतदान की व्यवस्था की गई है. 13 जून को कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.